शेयर बाजार में आज यानी 10 अगस्त को शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही। सेंसेक्स 43 अंक की बढ़त के साथ 78,542 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 13 अंक की बढ़त रही, ये 24,584 पर बंद हुआ। रियल्टी और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO आज से ओपन मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO आज से ओपन हो गए हैं। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO के जरिए 939.70 करोड़ और धूत ट्रांसमिशन 3,066.89 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इन दोनों ही IPO में 12 अगस्त तक पैसा लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में भी बढ़त रही 7 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,966 करोड़ के शेयर खरीदे शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले शुक्रवार यानी 7 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 455 की गिरावट के साथ 78,499 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही, ये 24,570 के स्तर पर आ गया था।
Source: Click here