सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 72,529 पर बंद:निफ्टी भी 64 अंक नीचे आया, लगातार आठवें हफ्ते गिरावट जारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 29 सितंबर को लगातार आठवें हफ्ते गिरावट है। सेंसेक्स 243 अंक की गिरावट के साथ 72,529 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 64 अंक की गिरावट है, ये 22,716 पर आ गया है। ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका-ईरान में जल्द डील के आसार नहीं दिख रहे हैं, इससे तनाव बना हुआ हैं। वहीं रूस-यूक्रेन के बीच तनाव भी बढ़ने लगा है। इससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 28 सितंबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 5,353 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 28 सितंबर को भी शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 1124 अंक की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। निफ्टी में 360 अंक की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ था।

Source: Click here