चांदी ₹8,541 बढ़कर ₹2.38 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोने का दाम ₹3,212 बढ़कर ₹1.57 लाख हुआ, इस साल ₹1.70 लाख तक जा सकता है

Spread the love

सोने-चांदी की कीमतों में 20 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 8,541 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पहुंच गई। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,212 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए हो गया है। इस महीने यानी अगस्त में 20 दिन में सोना 14,220 और चांदी 19,471 रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। सोना इस साल ₹24 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 23,881 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.57 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.38 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Source: Click here