BYD सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट लॉन्च:फुल चार्ज में 520km की रेंज, ₹41.90 लाख कीमत; हुंडई आयोनिक 5 से मुकाबला

Spread the love

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट ‘डायनेमिक’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज में 520 किलोमीटर चलती है। इस नए बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। कार का साथ पैकेज में 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। सीलायन 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5, किया EV6 और बीएमडब्ल्यू iX1 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से है। कंपनी भारत में अब तक इस एसयूवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। एक्सटीरियर: 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे लुक के मामले में सीलियन 7 डायनेमिक का एक्सटीरियर काफी हद तक इसके प्रीमियम वैरिएंट्स जैसा ही स्पोर्टी और कूपे स्टाइल SUV वाला है। इंटीरियर: 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले सिलियन 7 के केबिन की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड पर हीटेड ग्रिप्स और ऑडियो फंक्शन के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ADAS के कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर नॉब, ड्राइव और टेरेन मोड के लिए बटन और दो कपहोल्डर मिलते हैं। इस SUV कार में रोटेटेबल 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन वाली फ्रंट सीटें दी गई है, जो मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल भी हैं। इसके अलावा सीलायन 7 में 50W वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: सीलायन 7 फुल चार्ज में 520km की रेंज नए डायनेमिक वैरिएंट में कंपनी ने नया बैटरी पैक ऑप्शन दिया है… सेफ्टी फीचर: एडास के साथ 11 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ADAS सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें रियर कोलिजन वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

Source: Click here