सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,538 पर बंद:निफ्टी में 154 अंक की बढ़त रही, मीडिया और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 20 अगस्त को बढ़त रही। सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,538 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 154 अंक की बढ़त रही, ये 24,232 पर बंद हुआ। मीडिया, रियल्टी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का IPO आज से ओपन हुआ थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 24 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए 650 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 19 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 12,011 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 326 अंक की गिरावट के साथ 76,910 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंक की गिरावट रही, ये 24,078 पर बंद हुआ था।

Source: Click here