शेयर बाजार में आज गुरुवार, 3 सितंबर को भारी उतार-चढ़ाव रहा। इंडिकेटिव क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स अचानक 2,100 अंक तक नीचे फिसल गया। हालांकि, फाइनल क्लोजिंग में ये 417 अंक (0.55%) की गिरावट के साथ 76,153 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 41 अंक (0.17%) फिसलकर 23,873 पर बंद हुआ। 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन 446 रुपए पर पहुंचा एक्सपायरी के दिन दोपहर 3:15 बजे सेंसेक्स 76,554 के आसपास ट्रेड कर रहा था। उस वक्त 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन (CE) 152 रुपए और पुट ऑप्शन (PE) 95 रुपए पर था। लेकिन 3:30 बजे क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) खत्म होते-होते सेंसेक्स 76,152 पर आ गया। इस तेज गिरावट से कॉल ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो गई, जबकि 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन सीधे 446 रुपए पर पहुंच गया। इस अचानक आए बदलाव से पुट खरीदारों को भारी मुनाफा हुआ, जबकि कॉल राइटर्स और सेलर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा। क्या है CAS और यह कैसे काम करता है? भारतीय शेयर बाजार में CAS इसी साल 3 अगस्त से लागू किया गया है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही 2 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,433 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट
Source: Click here