सोना ₹2,549 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंचा:एक महीने में दाम 11 हजार बढ़े; चांदी आज ₹4,420 महंगी होकर ₹2.33 लाख किलो हुई

Spread the love

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,549 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए हो गई है। इस हफ्ते तीन दिन सोने के दाम में गिरावट रही थी। एक किलो चांदी की कीमत आज 4,420 रुपए बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। बीते एक महीने में सोना 11 हजार और चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोना ₹21 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Source: Click here