ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी:9 सितंबर को नहीं आएगा आईफोन 18, मारुति सुजुकी की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी

Spread the love

कल की बड़ी खबर LPG से जुड़ी रही। अब गांवों में भी लोग 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर दिया है। एपल 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी: अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर–गांव में एक जैसे नियम अब गांवों में भी लोग 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 9 सितंबर को नहीं आएगा आईफोन 18: प्रो मॉडल और फोल्डेबल फोन ही लॉन्च होने की उम्मीद; चिप महंगी होने से टला बेस मॉडल एपल 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के मुताबिक, 256GB मेमोरी चिप की कीमत पिछले एक साल में करीब 400% बढ़ चुकी है। 256GB वाले आईफोन 18 प्रो का ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले करीब 38% बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मारुति सुजुकी की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी: लागत बढ़ने से 4 महीने में तीसरी बार इजाफा, अगस्त में रिकॉर्ड 2.19 लाख गाड़ियां बेचीं मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि सितंबर 2026 से अपनी चुनिंदा कार मॉडल्स के दाम ₹20,000 तक बढ़ाने जा रही है। मारुति ने मई के बाद चार महीनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने बताया कि गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत और लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव की वजह से यह कदम उठाना पड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. उमंग एप से अब घर बैठे UAN बना सकेंगे: आधार फेस-ऑथेंटिकेशन से वेरिफिकेशन होगा; KYC अपडेट और पासबुक डाउनलोड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO ने उमंग एप पर अपनी डिजिटल सर्विसेज में इजाफा किया है। अब पीएफ खाताधारक आधार-आधारित फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल से ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। ऑर्गेनाइजेशन की इस पहल का मकसद EPFO सर्विसेज तक पहुंच को आसान बनाना और फिजिकल या मैनुअल वेरिफिकेशन पर निर्भरता को खत्म करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. विमल इलायची विज्ञापन विवाद में कंपनी दिल्ली HC पहुंची:शाहरुख, अजय और टाइगर को मिले नोटिस रद्द करने की मांग; FDA ने की थी बैन की मांग विमल इलायची बनाने वाली कंपनी PB एग्रो अपने ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के बचाव में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। FDA यानी महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इन तीनों एक्टर्स को नोटिस जारी कर आरोप लगाया था कि वे विज्ञापन में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source: Click here