बैंक हड़ताल टली, 5-डे वर्किंग के लिए कमेटी बनेगी:इस हफ्ते 5 दिन बैंक खुलेंगे, गांधी जयंती पर छुट्टी रहेगी

Spread the love

देशभर में सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और बैंकिंग से जुड़े सभी काम रोजाना की तरह होंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर के बीच बुलाई गई अपनी 3 दिन की हड़ताल टालने का फैसला किया है। रविवार देर रात हुई बैठक में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने 5-डे वर्किंग के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है। हड़ताल टलने से इस हफ्ते 5 दिन बैंक खुलेंगे और सिर्फ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। नोटबंदी के 10 साल बाद रविवार को बैंक खुले थे बैंक हड़ताल की वजह से वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 10 साल बाद रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खोलने पड़े थे। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे। भीड़ संभालने के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला लिया था। ATM से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर चार्ज लगेगा बैंक हड़ताल टलने से अब ATM से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद चार्ज लगेगा। इससे पहले सभी सरकारी बैंकों ने 28 से 30 सितंबर तक ATM से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का फैसला किया था। हालांकि अभी, इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। RBI के नियमों के मुताबिक, अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है। अगर आप एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो हर बार ₹23 + GST चार्ज कटता है। इसके अलावा जब आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक भी एक-दूसरे को फीस देते हैं- कैश निकालने पर 19 रुपए और बैलेंस चेक करने पर 7 रुपए। इन बातों पर सहमति बनी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी के लिए कमेटी: बैंकों में पहले और तीसरे शनिवार को भी छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार करने के लिए एक खास कमेटी बनेगी। इसमें बैंक मैनेजमेंट और यूनियन दोनों के लीडर शामिल होंगे। यह कमेटी सभी पक्षों से बात करके ऐसा रास्ता निकालेगी, जिससे बैंक कर्मचारियों को सहूलियत मिले और लोगों के काम पर भी असर न हो। 5-डे वर्किंग के बदले कर्मचारियों ने सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करने का प्रस्ताव दिया है। अधिकारियों के इंसेंटिव पर चर्चा: सीनियर अफसरों की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से जुड़ी शिकायतों और कमियों को भी जल्द दूर किया जाएगा। पुराने मसले भी सुलझेंगे: मार्च 2024 में तय हुई बाकी बची मांगो और वादों पर भी जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए दोबारा बातचीत शुरू होगी। हड़ताल पर 90% कर्मचारी शामिल होने थे हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। ————– ये खबर भी पढ़ें दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी: आज से टिकटों की रिजर्वेशन शुरू; जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा। 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Click here