बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा:टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही, ये 22,722 पर बंद हुआ। टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान की वजह से बाजार चढ़ा है। शेयर बाजार में तेजी की 4 वजहें… 1. ट्रम्प का मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया है कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक चल रही है। मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। 2. वित्त मंत्री ने टैक्स पर चर्चा की बात कही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पर चर्चा की बात कही है। इसका बाजार में पॉजिटिव असर दिखा है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने साल 2026 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। 3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ट्रम्प के बयान के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जबकि WTI क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। कच्चा तेल सस्ता होना भारत जैसे आयातक देश के लिए पॉजिटिव है। 4. IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी बाजार में आ रही रिकवरी के बीच निफ्टी IT इंडेक्स 4% से ज्यादा ऊपर है। दरअसल, HCL टेक के सितंबर तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद IT सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ा और खरीदारी देखी गई। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा अमेरिकी बाजार में 12 अक्टूबर को मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 24 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 548 अंक नीचे 71,925 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंक की गिरावट रही, ये 22,363 पर बंद हुआ था।

Source: Click here