अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में उनकी नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे। उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹8.42 लाख करोड़ है। इस साल अडाणी की नेटवर्थ ₹75 हजार करोड़ बढ़ी एक दिन में अडाणी की नेटवर्थ ₹33 हजार करोड़ बढ़ी एक दिन में गौतम अडाणी की नेटवर्थ 3.56 अरब डॉलर यानी 33.01 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। इसी उछाल ने उन्हें मुकेश अंबानी से आगे निकलने में मदद की। हालांकि, अंबानी की नेटवर्थ में भी 7.67 करोड़ डॉलर यानी 712 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अडाणी की रफ्तार के सामने कम रही। इलॉन मस्क दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इलॉन मस्क 656 अरब डॉलर यानी करीब 60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। हालाांकि कोई भी भारतीय टॉप टेन में शामिल नहीं है। नॉलेज पार्ट: क्या होता है ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स? यह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ को ट्रैक करने वाला एक डेली इंडेक्स है। इसमें न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। नेटवर्थ की गणना कंपनियों के स्टॉक की कीमत और अन्य सार्वजनिक होल्डिंग्स के आधार पर की जाती है। चूंकि यह बाजार पर आधारित है, इसलिए शेयरों के दाम गिरते ही रैंकिंग में बदलाव आ जाता है। ————- ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.13%) की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Click here