डे हाई से 703 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी 24,050 के करीब बंद; आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली

Spread the love

आज यानी गुरुवार 25 जून को सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 24,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट और 11 शेयरों में तेजी रही। इंडिगो सेंसेक्स का टॉप गेनेर रहा। अद्वित जूल्स का IPO आज बंद होगा अद्वित जूल्स लिमिटेड का IPO आज यानी 25 जून को बंद होगा। आखिरी दिन सुबह 10:30 बजे तक ये आईपीओ 63.29 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। यह आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुला था और आज शाम करीब 5:00 बजे बंद हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 1 जुलाई 2026 को होगी। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2398 करोड़ के शेयर खरीदे सेंसेक्स कल 791 अंक चढ़कर 76,991 पर बंद हुआ था

Source: Click here