डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी 23,162 पर आया; आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।
कल बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा था। सेंसेक्स 64 अंक चढ़कर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 23,215 पर बंद हुआ था।

Source: Click here