दावा- बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार:कर्मचारियों की मांग पर कभी सहमति नहीं बनी, 28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल करेंगे

Spread the love

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। दूसरी ओर, बैंक यूनियंस अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और 28 सितंबर से 3 दिन की हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं। बैंक यूनियंस का दावा- मार्च 2024 में हुआ था समझौता बैंक कर्मचारियों के संगठन AIBOC का कहना है कि मार्च 2024 में बैंकों का मैनजमेंट संभालने वाली संस्था (IBA) और 9 बड़ी बैंक यूनियनों के ग्रुप (UFBU) के बीच सैलरी और काम की शर्तों को लेकर एक समझौता हुआ था। उसी समझौते में हर शनिवार को बैंक बंद रखने की बात पर सहमति बन गई थी। 90% बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल, कामकाज पर पड़ेगा असर हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक 28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है। आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का आदेश दिया है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Click here