ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। सुबह भी बाजार मजबूत शुरुआत के साथ खुला था। बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान रहा। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक नए समझौते को मंजूरी दे दी है। उनके मुताबिक, इस समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होने पर होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोल दिया जाएगा। हालांकि, ईरान ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद समझौते की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 5% चढ़ा अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे एक दिन पहले 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही। ——————— ये खबर भी पढ़ें… चांदी आज ₹9,704 बढ़कर ₹2.42 लाख पर पहुंची: इस साल कीमत ₹14 हजार बढ़ी, सोना ₹2,827 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में आज (12 जून) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,704 रुपए बढ़कर 2.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,827 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 जून को इसकी कीमत 1,45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना-चांदी में ये तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद बढ़ने से आई है। इससे कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, महंगाई का डर कम हुआ और डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे निवेशक सोने-चांदी की तरफ लौटे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Click here