जुलाई में ₹2.11 लाख करोड़ GST कलेक्शन:ये पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा, जून में ₹1.94 लाख करोड़ रहा था

Spread the love

जुलाई महीने में 2.11 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ। ये पिछले साल यानी जुलाई 2025 से 15.4% ज्यादा है। पिछले साल जुलाई 2025 में GST कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपए था। इस महीने में सेंट्रल GST यानी CGST का कुल कलेक्शन 39,835 करोड़ रुपए रहा। वहीं स्टेट GST यानी SGST से 47,881 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड GST यानी IGST से 1.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई। अप्रैल-जुलाई के दौरान कलेक्शन का हाल चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई 2026) के दौरान GST कलेक्शन 10.1% बढ़कर 8.4 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.6 लाख करोड़ रुपए था। इस दौरान GST कलेक्शन 9.2% बढ़कर 7.21 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 6.61 लाख करोड़ रुपए था। राज्यों का हाल: महाराष्ट्र नंबर-1, गुजरात और तेलंगाना में 19% की ग्रोथ देश के प्रमुख राज्यों के जीएसटी कलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है: मप्र, सिक्किम और पहाड़ी राज्यों के कलेक्शन में गिरावट डेटा से पता चलता है कि कुछ राज्यों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है: GST विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े प्रोविजनल यानी अस्थायी हैं और अंतिम आंकड़े जारी होने पर इनमें मामूली बदलाव हो सकता है। इकोनॉमी की सेहत दिखाता है GST कलेक्शन जीएसटी कलेक्शन यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी तंदुरुस्त है। अगर कलेक्शन ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ रहा है और लोग ईमानदारी से टैक्स भर रहे हैं। 2017 में लागू हुआ था GST सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST को चार हिस्सों में डिवाइड किया गया है:

Source: Click here