जियो के IPO का प्राइस बैंड ₹1,065-1,119 हो सकता है:₹30,200 करोड़ जुटाने का प्लान, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा

Spread the love

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपने IPO के लिए शेयरों का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय कर सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी का यह IPO 21 अक्टूबर को खुल सकता है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इसके जरिए कंपनी लगभग 30,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था। IPO से जुड़ी संभावित तारीखें हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन तारीखों पर अभी बातचीत चल रही है। बाजार के माहौल को देखते हुए शेयर की कीमत, कंपनी की वैल्यूएशन और तारीखों में बदलाव हो सकता है। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। IPO से जुटाया पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा यह इश्यू पूरी तरह से ‘फ्रेश इश्यू’ होगा। इसमें कोई भी मौजूदा शेयरधारक अपना हिस्सा नहीं बेचेगा। यानी आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है जियो प्लेटफॉर्म्स इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। FY26 के अंत तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.44 करोड़ था। एक साल पहले FY25 में यह 48.82 करोड़ था। रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और AI टूल्स मौजूद हैं। इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है।

Source: Click here