देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में नायरा के पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए से घटकर 114.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए से घटकर 99.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देश में 7 हजार पेट्रोल पंप, 7% हिस्सेदारी नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। बाकी कंपिनयों के एक लाख से ज्यादा हें। इस तरह बाजार में इसकी 7% हिस्सेदारी है। नायरा की नई दरें सभी जगह लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव कम होने से दाम घटे हैं। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। नायरा एनर्जी में रूस की रोसनेफ्ट की भी हिस्सेदारी नायरा एनर्जी प्राइवेट ऑयल कंपनी है, जिसमें रूस की रोसनेफ्ट की हिस्सेदारी है। यह वाडिनार गुजरात में देश की दूसरी सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनरी चलाती है, जो भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का 8% है। 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों के साथ यह देश के बड़े प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स में से एक है। अब कंपनी पेट्रोकेमिकल्स और बायोफ्यूल्स में कदम बढ़ा रही है, जिसके तहत 1,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर सोलर पावर लगाई गई है और इथेनॉल प्लांट्स भी स्थापित किए जा रहे हैं। पहले इसे एस्सार ऑयल के नाम से जाना जाता था।
—————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… जुलाई में 8 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता:पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ; ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर दोगुना जुर्माना कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जुलाई से औसतम 180 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में ये ₹2930 का मिल रहा है। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है। इसके अलावा अब पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो गया है। सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई। वहीं नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Click here