संडे फोटो स्टोरी:एआई से लैस ये कार रंग बदलती है, भारतीय इंजीनियर ने ईजाद की टेक्नीक

Spread the love

ताइवान के ताइपे में एआई की पहली और सबसे बड़ी एग्जीबिशन ‘कंप्यूटैक्स 2026’ शुरू हुई है। यहां एआई के इस्तेमाल से बनी कारें पेश की गई हैं। इनमें एक कार ऐसी है, जो हर पल रंग बदल लेती है। इसके पैनल भी रंग बदल सकते हैं। यह सब एक बटन छूने से संभव होगा। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ख्याति प्राप्त कंपनी ई-इंक और बीएमडब्ल्यू ने यह कार बनाई है। भारतीय ने बनाई इस कार के इंटीरियर का रंग भी बदला जा सकता है। अहम बात यह है कि रंग बदलने की तकनीक एक भारतीय इंजीनियर ने ईजाद की है। आईआईटी कानपुर के छात्र रहे लखनऊ के सादिक बताते हैं कि इसके लिए स्ट्रेचेबल प्लास्टिक से तैयार डिस्प्ले स्क्रीन तैयार की गई है। इसे कार की बॉडी पर पेंट की तरह चढ़ा दिया जाता है। इसमें नैनो इलेक्ट्रिक पार्ट्स लगे हैं, जो कार में लगे तारों से संचालित हैं। एआई और सेमीकंडक्टर की भी अहम भूमिका है। विंड स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होगी जल्द ही ऐसी कारें भी आएंगी, जिन्हें चलाने के लिए विंड स्क्रीन पर बाहर देखने की जरूरत नहीं रहेगी। ये सेंसर और सर्विलांस उपकरणों से उसी तरह लैस होंगी, जैसे विमान के पायलट के पास तमाम जानकारी होती है। फ्लैट मॉनिटर के आधार पर ड्राइविंग होगी और एआई ड्राइवर की मदद करेगा।

Source: Click here