सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 71600 पर:लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी, कच्चा तेल महंगा होने का असर; मेटल-ऑटो शेयरों में बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 8 अक्टूबर को लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 71,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं, इसके अलावा RBI के ब्याज दर बढ़ाने का भी बाजार पर निगेटिव असर पड़ा है। बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण 1. RBI का आगे और दरें बढ़ाने का संकेत लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपना रुख ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है। 2. बॉन्ड यील्ड 24 साल के रिकॉर्ड स्तर पर ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71% के पार पहुंच गई है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं। 3. कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है। 4. विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। बुधवार को FIIs ने 6,121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 9 कारोबारी सत्रों में इन्होंने करीब 57,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 14 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 5. टेक्निकल लेवल टूटने से बढ़ी बिकवाली ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी ने अपने प्रमुख सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया, जिससे बिकवाली और तेज हो गई। एक्सिस डायरेक्ट के विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी का 22,500 का सपोर्ट लेवल टूट चुका है, जिससे अब इसके 22,300 और फिर 52-सप्ताह के निचले स्तर 22,180 तक जाने की आशंका बन गई है। विशाल निर्मिति और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के शेयर लिस्ट आज विशाल निर्मिति और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है। इसमें विशाल निर्मिति लिस्टिंग निगेटिव और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी पॉजिटिव रही। विशाल निर्मिति:इश्यू प्राइस 220 रुपए नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी: इश्यू प्राइस 75 रुपए एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 7 अक्टूबर को गिरावट रही कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 173 अंक की गिरावट रही, ये 22,603 पर बंद हुआ था।

Source: Click here