शेयर बाजार में आज यानी 7 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 104 अंक की गिरावट के साथ 78,181 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही, ये 24,399 पर बंद हुआ। मेटल और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। वहीं IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 6 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 521 अंक की तेजी के साथ 78,285 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 160 अंकों की बढ़त रही, ये 24,430 पर बंद हुआ था।
Source: Click here