आज यानी शुक्रवार, 29 मई को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल-ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 121 अंक चढ़कर 75,988 और निफ्टी 5 अंक गिरकर 23,902 के स्तर पर खुला था। फिर 3 बजे से पहले सेंसेक्स 450 अंक गिरकर 75,531 और निफ्टी 130 अंक गिरकर 23,773 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद 3 बजे बाजार में अचानक बड़ी गिरावट आई। तब सेंसेक्स करीब 950 अंक गिरकर 74,589 और निफ्टी 300 अंक गिरकर 23,484 के दिन के निचले स्तर पर आ गया था। वहीं दिन-भर के पूरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से 1600 अंक और निफ्टी 500 से ज्यादा अंक टूटा था। शेयर बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण 1. अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सस्पेंस अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर बढ़ाने और होर्मुज रूट से शिपिंग पाबंदियां हटाने पर सहमति की खबरें हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंजूरी का इंतजार है, वहीं ईरानी मीडिया का कहना है कि डील फाइनल नहीं हुई है। इस अनिश्चितता से निवेशकों में डर है। 2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी निवेशकों ने बुधवार को ही 1,040 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। FII इस साल अब तक 24.3 बिलियन डॉलर की बिकवाली कर चुके हैं, जो कि साल 2025 के रिकॉर्ड आउटफ्लो (निकासी) से भी ज्यादा है। 3. कमजोर मानसून का डर मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का अनुमान 92% से घटाकर 90% कर दिया है। यानी जून से सितंबर के बीच देश में कम बारिश का खतरा बढ़ गया है। मानसून केरल के तट पर देरी से पहुंच रहा है। साथ ही प्रशांत महासागर में ‘अल नीनो’ का असर बढ़ रहा है, जो भारतीय खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है। 4. निफ्टी का 24,000 का स्तर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी जब तक 24,000 के स्तर को पार करके टिक नहीं जाता, तब तक बड़ी तेजी की उम्मीद कम है। फिलहाल बाजार 23,840 से 24,000 के सीमित दायरे में फंसा हुआ है, जिससे ट्रेडर्स मुनाफावसूली कर रहे हैं। 5. इंडिया विक्स में उछाल बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स आज 6% चढ़कर 15.91 पर पहुंच गया। विक्स (VIX) का बढ़ना दिखाता है कि बाजार में डर का माहौल है और इस वक्त खरीदारों के मुकाबले सेलर्स ज्यादा एक्टिव हैं। एशियाई बाजारों में तेजी रही अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही थी विदेशी निवेशकों ने कल ₹1043 करोड़ के शेयर बेचे थे 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक गिरकर बंद हुआ था कल शेयर बाजार बकरी ईद की छुट्टी की वजह से बंद था। इससे पहले 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ 75,868 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 7 अंकों की गिरावट रही, ये 23,907 पर बंद हुआ। बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।
Source: Click here