सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 74,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक ऊपर 23,380 पर पहुंचा; बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

Spread the love

आज यानी बुधवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 74,700 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी है, ये 23,380 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। आज से 4 IPO ओपन हुए स्वास्तिका इन्फ्रा, एलिवेट कैम्पस, एड्रोइट इंडस्ट्रीज और आर्मी इंफोटेक के IPO आज से ओपन हो गए है। निवेशक इनमें 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। स्वास्तिका इन्फ्रा इस IPO के जरिए 160.88 करोड़ रुपए, एलिवेट कैम्पस 2,100 करोड़ रुपए, एड्रोइट इंडस्ट्रीज 150.71 करोड़ रुपए और आर्मी इंफोटेक 300 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार नोट: जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। टेबल का कल का डेटा दिया गया है। अमेरिकी बाजार नैस्डैक ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। निवेशकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं, टेक कंपनियों के ऊंचे वैल्युएशन और अमेरिका-ईरान युद्ध को नजरअंदाज करते हुए बाजार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में मंगलवार को 0.45% की तेजी दर्ज की गई। इस साल यह अब तक 17% चढ़ चुका है। इस इंडेक्स में एनवीडिया, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 6,996 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में 330 अंक की गिरावट रही थी…

Source: Click here