शेयर बाजार में आज यानी 15 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, ये 23,643 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही कल अमेरिकी बाजारों में तेजी रही कल विदेशी निवेशकों ने ₹188 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में गुरुवार, 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ था।
Source: Click here