सेंसेक्स 287 अंक चढ़कर 77,656 पर बंद:निफ्टी भी 116 अंक ऊपर 24,335 पर पहुंचा, IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 25 अगस्त को बढ़त रही। सेंसेक्स 287 अंक की बढ़त के साथ 77,656 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 116 अंक की तेजी रही, ये 24,335 पर बंद हुआ। IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। अन्नू प्रोजेक्ट्स का IPO आज से ओपन होगा अन्नू प्रोजेक्ट्स का IPO आज से ओपन हो गया है। कंपनी इसके जरिए 175.06 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इन IPO में 28 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा 24 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 12,215 करोड़ के शेयर खरीदे 28 अगस्त को ओपन होगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO 28 अगस्त को ओपन होगा। कंपनी इसके जरिए 720 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 408 रुपए से 429 रुपए तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयर्स के लिए 14,586 रुपए से बोली लगा सकेंगे। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 24 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 172 अंक की गिरावट के साथ 77,369 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की गिरावट रही, ये 24,219 पर बंद हुआ था।

Source: Click here