सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 76,059 पर बंद:निफ्टी भी 102 अंक गिरा; 96 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 331 अंक की गिरावट के साथ 76,059 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट है, ये 23,767 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। 96 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड आज 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही 23 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹3,289 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल भारतीय बाजार में रही थी गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ 76,391 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 23,870 पर बंद हुआ।

Source: Click here