सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 74,650 पर बंद हुआ:निफ्टी में भी 101 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेसर बाजार में आज यानी 2 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 383 अंक की तेजी के साथ 74,650 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 101 अंक की बढ़त रही, ये 23,484 पर बंद हुआ। आज IT, FMCG और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इस तेजी की बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही 30 दिन में विदेशी निवेशकों ने 60 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही, ये 23,382 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source: Click here