सेंसेक्स 395 अंक चढ़कर 73,919 पर बंद:निफ्टी में भी 119 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 8 जून को 5,556 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी यानी 8 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 73,524 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों की गिरावट रही थी, ये 23,123 पर बंद हुआ था।

Source: Click here