सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 78,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 24,300 के करीब; ऑटो शेयरों में बिकवाली

Spread the love

आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल को सेंसेक्स 400 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों (0.40%) की गिरावट है, ये 24,280 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में बिकवाली 22 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में तेजी रही कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था 22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।

Source: Click here