आज यानी बुधवार, 13 मई को सेंसेक्स 49 अंक की तेजी के साथ 74,608 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,412 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। एशियाई बाजारों में तेजी कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा कल विदेशी निवेशकों ने 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार में कल 12 मई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।
Source: Click here