सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:78,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 7 मई को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और मीडिया शेयर्स में बढ़त है। एशियाई बाजारों में आज तेजी 6 मई को अमेरिकी बाजार में रही बढ़त 7 दिन में FII ने ₹6,621 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले केल यानी 6 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ था।

Source: Click here