शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर दरहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।
Source: Click here