सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट:74,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक गिरा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 76,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार की कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजार में भी आज गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 27 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा कच्चा तेल 109 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 27 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 पर बंद हुआ था।

Source: Click here