साउथ कोरिया के शेयर बाजार में 18% की रिकॉर्ड तेजी:वजह- AI शेयर्स में रिकवरी; सैमसंग और SK हायनिक्स के शेयर 23% से ज्यादा चढ़े

Spread the love

साउथ कोरिया के शेयर बाजार कोस्पी में शुक्रवार को 18% की रिकॉर्ड तेजी आई है। यह कोस्पी के इतिहास में एक दिन में प्रतिशत के हिसाब से दर्ज की गई अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। ग्लोबल लेवल पर टेक्नोलॉजी शेयरों में जारी रिकवरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दोबारा लौटती दिलचस्पी से यह शानदार उछाल दर्ज किया गया। इससे पहले तीन दिनों तक मार्केट में टेक शेयरों में भारी बिकवाली का दौर रहा था। चिपमेकर कंपनियों ने संभाली बाजार की कमान बाजार की इस तेजी में सेमीकंडक्टर (चिप) बनाने वाली कंपनियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी SK हायनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 23-23% से भी ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा ताइवान की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के शेयर भी 10% तक चढ़े। ये तीनों कंपनियां MSCI एशिया पैसिफिक इक्विटीज इंडेक्स में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली कंपनियां बनकर उभरीं। इमर्जिंग मार्केट्स और करेंसी में भी दिखा पॉजिटिव रुझान एशियाई बाजारों में आई इस तेजी का असर इमर्जिंग मार्केट्स पर भी साफ दिखा। इमर्जिंग मार्केट इक्विटीज का MSCI इंडेक्स 6.1% तक चढ़ गया, जो पिछले 6 सालों में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस बढ़त के साथ इंडेक्स की साप्ताहिक तेजी बढ़कर 1.8% हो गई है। वहीं, इमर्जिंग मार्केट करेंसीज को मापने वाले एक इंडेक्स में भी 0.3% तक की मजबूती दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट से मिले मजबूत ग्लोबल संकेत एशियाई शेयर बाजारों में यह तेजी अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को चिप शेयरों में आई रिकॉर्ड उछाल के बाद देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में एक साल से भी अधिक समय बाद चिप शेयरों में इतना बड़ा उछाल दर्ज हुआ। टेक-हैवी नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी आगे और तेजी के संकेत मिल रहे हैं। नैस्डैक ने लगातार छह दिनों से चली आ रही गिरावट के सिलसिले को ब्रेक कर दिया है। टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों का मिला-जुला असर दिग्गज टेक कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट का मूड सेट किया। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में 9.5% तक उछल गए, जिसका कारण कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे रहे। दूसरी तरफ, टेक कंपनी एपल के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एपल की सप्लाई में आई दिक्कतों की वजह से कंपनी के सेल फोरकास्ट पर असर पड़ा है। 3 दिन की बिकवाली के बाद निवेशकों को मिली राहत चिप शेयरों में आई इस अचानक रिकवरी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। निवेशकों के बीच यह चिंता गहराई हुई थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में लगाए जा रहे अरबों डॉलर के भारी-भरकम निवेश से कंपनियों को उस अनुपात में रिटर्न मिल पाएगा या नहीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ग्लोबल इकॉनमी पर टिकी निगाहें अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ के नए चेयर केविन वॉर्श की पॉलिसी डिसिजन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों का पूरा ध्यान इस बात पर टिका है कि क्या टेक दिग्गज कंपनियों के मिले-जुले नतीजों के बीच यह बाजार की बढ़त आगे बरकरार रह पाएगी या नहीं। इसके साथ ही, वैश्विक बाजार अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी आकलन कर रहे हैं। चालू महीने के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में आई 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से महंगाई भड़कने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद होर्मुज से शिपिंग मूवमेंट में सुधार आने के संकेत मिले हैं, जिससे शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। क्या है Kospi और MSCI इंडेक्स? ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर पहुंचा: निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त है, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। ऑटो, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Click here