सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर पहुंचा:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी, यह 24,400 पर कारोबार कर रहा

Spread the love

शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा। ऑटो, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी है 30 जुलाई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹5,673 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में 30 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 77,928 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 67 अंक की बढ़त रही, ये 24,317 पर बंद हुआ।

Source: Click here