इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो को 3 रीजनल अवॉर्ड भी मिले। इसके अलावा एअर इंडिया रीजनल कैटेगिरी में 4 अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट बजट एयरलाइन की लिस्ट में मलेशिया की एयर एशिया ने लगातार 17वीं बार दुनिया की नंबर-1 बजट एयरलाइन का खिताब जीता है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयरलाइंस टॉप-100 में भी जगह नहीं बना पाईं। इंडिगो भारत और साउथ एशिया में 16वीं बार बेस्ट बजट एयरलाइन वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो ने बेस्ट बजट एयरलाइन के टॉप-10 में शामिल होने के अलावा रीजनल अवॉर्ड्स कैटेगिरी में रिकॉर्ड 16वीं बार भारत और साउथ एशिया रीजन में बेस्ट बजट एयरलाइन का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा इंडिगो को 2 बड़े रीजनल अवॉर्ड्स भी मिले हैं। इंडिगो एयरलाइन कुल 137 डेस्टिनेशन पर सर्विस देती है। इनमें 94 घरेलू और 43 अंतरराष्ट्रीय शहर शामिल हैं। लगातार 17 साल से नंबर-1 पर एयर एशिया मलेशियाई एयरलाइन एयर एशिया 2010 से लगातार हर साल यह स्काईट्रैक्स खिताब जीतती आ रही है। एयर एशिया के कुआलालंपुर हब से 25 देशों के 166 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें संचालित होती हैं। रीजनल कैटेगिरी में एअर इंडिया को 4 अवॉर्ड मिले वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में एअर इंडिया को रीजनल और साउथ एशिया कैटेगिरी में 4 अवॉर्ड मिले। इसके अलावा एअर इंडिया की बजट एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस को भारत और साउथ एशिया की बेस्ट लो-कॉस्ट एयरलाइंस की लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। सिंगापुर एयरलाइंस 2026 की एयरलाइन ऑफ द ईयर सिंगापुर एयरलाइंस को इस साल ‘एयरलाइन ऑफ द ईयर’ चुना गया। यह अवॉर्ड कस्टमर सर्विस, स्वादिष्ट खाने और एंटरटेनमेंट सिस्टम के लिए दिया गया। एयरलाइन की हर क्लास में दुनिया के जाने-माने शेफ का तैयार किया स्पेशल खाना परोसा जाता है। सिंगापुर एयरलाइंस अपनी सस्ती एयरलाइन सेवा ‘स्कूट’ के साथ मिलकर 180 से ज्यादा फ्लाइट चलाती है, जो दुनिया के 110 से अधिक शहरों को आपस में जोड़ते हैं। नॉलेज बॉक्स: स्काइट्रैक्स क्या है और इसके अवॉर्ड्स की वैल्यू? यह UK की इंटरनेशनल एविएशन रिसर्च संस्था है, जो दुनियाभर की एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स की रेटिंग और रिव्यूज तैयार करती है। —————– ये खबर भी पढ़ें… SBI एटीएम से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Click here