आईफोन-एपल वॉच से बिना पिन-ओटीपी पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना; जानें- कैसे काम करेगा

Spread the love

एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। इसके जरिए यूजर्स बिना पिन-ओटीपी पेमेंट कर सकेंगे। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है। शुरुआत में इसके तहत एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, एपल पे के जरिए यूजर्स अपने एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स को एपल वॉलेट एप में जोड़कर खरीदारी कर सकेंगे। भारत में शुरुआती फेज में यह सर्विस हजारों मर्चेंट्स पर अवेलेबल होगी। आने वाले समय में अन्य बैंकों, नेटवर्क और मर्चेंट एप्स को भी इससे जोड़ा जाएगा। एक्सिस बैंक कार्ड को एपल वॉलेट से कैसे जोड़ें? आईफोन और एपल वॉच से पेमेंट करने के स्टेप्स सिक्योरिटी: कार्ड नंबर न तो फोन में रहेगा न ही मर्चेंट से शेयर होगा इन एप्स और स्टोर्स पर आज से ही चलेगा एपल पे भारत में लॉन्च के साथ ही एपल पे कई प्रमुख स्टोर्स और डिजिटल एप्स पर अवेलेबल हो गया है। इनमें ब्लिंकिट, चायोस, कॉमेट, क्रोमा, इंटरफ्लोरा, मेकमायट्रिप/इक्सिगो, ले 15 पेस्ट्री, रिलायंस ब्रांड्स, टाटा 1mg, जोमैटो और देश के एपल स्टोर्स शामिल हैं। पेमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एपल ने प्रमुख पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे कैशफ्री, जसपे, एमस्वाइप, पेटीएम, पेयू, पाइन लैब्स, रेजरपे और वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है। इससे इन सर्विस प्रोवाइडर्स के मर्चेंट नेटवर्क पर भी एपल पे सपोर्ट मिलेगा। सिस्टम रिक्वायरमेंट्स: किन डिवाइसों में चलेगा? क्या होता है ‘टोकनाइजेशन’ और ‘सिक्योर एलिमेंट’? एपल पे में जब आप कार्ड ऐड करते हैं, तो आपका 16 अंकों का असली कार्ड नंबर मर्चेंट या डिवाइस में सेव नहीं होता। इसकी जगह एल्गोरिदम एक रैंडम कोड यानी ‘टोकन’ यानी डिवाइस अकाउंट नंबर बनाता है। यह डेटा फोन की स्पेशल सिक्योरिटी चिप ‘सिक्योर एलिमेंट’ में एन्क्रिप्टेड रहता है। पेमेंट के वक्त यही टोकन शेयर होता है, जिससे कार्ड का डेटा कभी भी हैक होने का खतरा नहीं रहता।

Source: Click here