शेयर बाजार में आज यानी 30 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 48 अंक की गिरावट के साथ 72,480 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 92 अंक की गिरावट रही, ये 22,620 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। आज से दो IPO ओपन हुए सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति और ज्वैलरी सेगमेंट की कंपनी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इसमें 5 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। विशाल निर्मिति इस IPO के जरिए 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 29 सितंबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 24,055 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में गिरावट रही थी
Source: Click here