एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी शबनम सिन्हा:सुनील मित्तल 10 साल बाद पद छोड़ेंगे, 30 सितंबर को कंपनी के बोर्ड से हटेंगे

Spread the love

एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन शबनम सिन्हा होंगी। शबनम सिन्हा 1 अक्टूबर 2026 से बैंक का यह पद संभालेंगी। वे नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की जगह लेंगी, जो 30 सितंबर 2026 को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा करके बोर्ड से हट जाएंगे। शबनम सिन्हा की अध्यक्ष पद पर तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्ति को बैंक के बोर्ड और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल चुकी है। कौन हैं शबनम: जानिए उनका अनुभव और बैंक में भूमिका शबनम सिन्हा ने कहा- जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात शबनम ने कहा कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक में यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है, ऐसे समय में जब डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज भारत की विकास यात्रा की रीढ़ बन रही हैं। बैंक ने तकनीक को सुलभ बैंकिंग से जोड़कर एक मजबूत और भरोसेमंद संस्थान खड़ा किया है, जो देश भर में करोड़ों लोगों को सेवाएं दे रहा है। मैं मित्तल और बोर्ड के भरोसे के लिए आभारी हूं और आगे की विकास यात्रा को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में सुनील मित्तल का 10 साल का सफर बैंक के वित्तीय नतीजे: FY26 में मुनाफा 73% बढ़कर ₹109 करोड़ हुआ एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मार्च 2026 को समाप्त हुए FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है… नॉलेज पार्ट: क्या होता है पेमेंट्स बैंक? पेमेंट्स बैंक RBI द्वारा स्वीकृत एक विशेष प्रकार का बैंक होता है। यह आम बैंकों की तरह जमा स्वीकार कर सकता है और रेमिटेंस सेवाएं दे सकता है, लेकिन यह लोन या क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर सकता। एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारत में शुरू होने वाला पहला पेमेंट्स बैंक था। ये खबर भी पढ़ें… LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई: सर्वर और एप डाउन होने से ग्राहक परेशान; गैस एजेंसियों पर लगीं लंबी लाइनें गैस सिलेंडर की ई-KYC कराने की आखिरी तारीख 16 से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। इसके बावजूद ऑयल कंपनियों का सर्वर डाउन होने से यह प्रक्रिया ठप्प पड़ गई है। मोबाइल एप्स के ठीक से काम न करने के कारण लोग अभी भी अपना वेरिफिकेशन पूरा कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Click here