शेयर बाजार में आज यानी 17 अगस्त को गिरावट रही। सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 77,728 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 78 अंक की गिरावट रही, ये 24,287 पर बंद हुआ। IT और FMCG शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। आज से 2 IPO ओपन हुए होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के IPO आज से ओपन हो गए हैं। इनमें निवेशक 19 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। ललिता ज्वेलरी मार्ट इस IPO के जरिए 1,700 करोड़ रुपए और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स 2,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज बढत रही 14 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 747 करोड़ के शेयर बेचे शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 14 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 70 अंक गिरकर 79,009 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 29 अंकों की गिरावट रही, ये 24,366 के स्तर पर बंद हुआ था।
Source: Click here